
उज्जैन/जनवकालत न्यूज। देसाईनगर की प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती चन्द्रकलाबाई राठौर (भैंस वाली काकीजी) का निधन हो गया है। वे स्व. श्री लक्ष्मीनारायण जी राठौर की धर्मपत्नी थीं। उनके देहावसान की सूचना मिलते ही समाज, परिचितों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर छा गई।
श्रीमती चन्द्रकलाबाई राठौर अपने सरल स्वभाव, ममतामयी छवि और सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। परिवार को संस्कारों से बांधे रखने वाली आदर्श मातृशक्ति के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे सर्वश्री रमेशचन्द्र एवं नरेश राठौर की पूज्यनीय माताजी, कपिल व हर्ष की दादीजी तथा संभव व गौरिक की परदादीजी थीं।



उनके निधन पर रतनलाल (मोला काका), मनोहरलाल, महेश सैनिक, श्याम, महेन्द्र, पवन, अनिल, प्रदीप, हेमन्त, विजय परमार, शुभम परमार, कुलदीप परमार चिंटू एवं समस्त हतोदिया मिर्ची राठौर परिवार सहित समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

