रतलाम: धनतेरस के महामुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स बना लाखों परिवारों की पहली पसंद, रिकॉर्ड खरीदारी से चमका बाजार…

DP dhanteras

रतलाम/जनवकालत न्यूज। दीपोत्सव के पावन पर्व का शुभारंभ होते ही सर्राफा बाजार में अभूतपूर्व रौनक देखने को मिली। धनतेरस के शुभ अवसर पर मध्य भारत के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय आभूषण ब्रांड डी.पी. ज्वेलर्स के सभी शोरूम्स पर सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों का भारी उत्साह नजर आया। परंपरा, आधुनिकता और शुद्धता के संगम के रूप में पहचाने जाने वाले डी.पी. ज्वेलर्स पर लाखों ग्राहकों ने पहुंचकर जमकर आभूषणों की खरीदारी की, जिससे इस बार का उत्सवी कारोबार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।

उत्सवी व पारंपरिक डिजाइनों की रही धूम-

त्यौहार के खास अवसर के लिए तैयार किए गए विशेष उत्सवी कलेक्शन ने ग्राहकों को अत्यधिक आकर्षित किया। शोरूम्स में डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी, हेवी सेट्स, पेंडेंट्स तथा सोने व चांदी के सिक्कों की जबरदस्त मांग रही। इसके साथ ही पूजन सामग्री व उपहारों के लिए चांदी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। पारंपरिक आभूषणों के शौकीनों के लिए गोल्ड एंटिक और राजसी जड़ाऊ ज्वेलरी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।

50 हजार से अधिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज-

उत्सवी तैयारियों की जानकारी देते हुए अनिल कटारिया ने बताया कि इस फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता देते हुए 50,000 से अधिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इसमें HUID और BIS हॉलमार्क युक्त स्वर्ण आभूषण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित डायमंड्स, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सॉलिटेयर तथा सिल्वर ज्वेलरी की भव्य किस्में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आने वाले वैवाहिक सीजन को देखते हुए ब्राइडल और हेवी ज्वेलरी का भी नायाब संग्रह प्रदर्शित किया गया है।

पारदर्शिता और ग्राहक हितैषी योजनाएं-

संस्थान ने हमेशा की तरह इस बार भी बिलिंग और मूल्य निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया। प्रत्येक खरीदारी पर गहनों में लगे कुंदन, मोती, कीमती स्टोन तथा शुद्ध सोने का वजन और भाव अलग-अलग स्पष्ट रूप से बिल में दर्शाया गया, जिससे ग्राहकों को अपनी खरीदारी पर शत-प्रतिशत भरोसे का अनुभव मिला। साथ ही ग्राहकों की बचत और सुविधा के लिए कस्टमर-फ्रेंडली बाय-बैक पॉलिसी, स्वर्ण समृद्धि स्कीम तथा डायमंड प्रेमियों के लिए डैज़लिंग डायमंड स्कीम का लाभ भी खरीदारों को दिया जा रहा है।

86 वर्षों की शुद्धता की अटूट परंपरा-

संस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संतोष कटारिया ने कहा कि बीते 86 वर्षों से शुद्धता और ईमानदारी की विरासत को सहेजते हुए डी.पी. ज्वेलर्स ने 35 लाख से अधिक परिवारों का अटूट विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि ग्राहक आभूषणों की खरीद के लिए संस्थान को एक दुकान नहीं बल्कि अपने परिवार का अभिन्न अंग मानते हैं। चाहे कोई त्यौहार हो या परिवार का मांगलिक प्रसंग, खरीदारों की पहली पसंद हमेशा डी.पी. ज्वेलर्स ही रहता है।

तीन राज्यों के 13 प्रमुख शहरों में मजबूत उपस्थिति-

अनुभवी विरासत और आधुनिक दृष्टिकोण का समन्वय करते हुए डी.पी. ज्वेलर्स ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 13 प्रमुख शहरों में अपनी मजबूत साख स्थापित की है। रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, धार, दाहोद और जबलपुर में ब्रांड ग्राहकों का सबसे चहेता केंद्र बन चुका है। संस्थान में ग्राहकों से प्राप्त फीडबैक और उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर आभूषणों का चयन किया जाता है तथा हर ग्राहक को उसके निर्धारित बजट के अनुरूप संपूर्ण विवरण के साथ गहने उपलब्ध कराए जाते हैं।

Read Also