रतलाम: धनतेरस पर डी. पी. ज्वेलर्स में उमड़ा उत्साह, 50 हजार से अधिक कलात्मक डिजाइन्स के साथ ग्राहकों के स्वागत को तैयार शोरूम…

त्योहारी रौनक के बीच सुबह 9:15 बजे से सजे शोरूम…

DP Jwallers

रतलाम/जनवकालत न्यूज। दीयों की जगमग रौशनी और त्योहारी उमंग के बीच बाजारों की रौनक अपने चरम पर पहुंच चुकी है। धनतेरस के पावन पर्व को भव्य और यादगार बनाने के लिए मध्य भारत का प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड ‘डी. पी. ज्वेलर्स’ पूरी तरह तैयार है। संस्थान ने अपने सभी सुसज्जित शोरूम्स पर कलात्मक और आधुनिक आभूषणों की 50 हजार से अधिक डिजाइन्स का विशाल एवं अनूठा संग्रह प्रस्तुत किया है। धनतेरस के विशेष उपलक्ष्य में ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी शोरूम्स सुबह 9:15 बजे से ही अपनी सेवाएं देना शुरू कर चुके हैं।

लक्ष्मी पूजन के लिए शुद्ध सिक्के और न्यूनतम मेकिंग चार्जेस का लाभ-

दिवाली और धनतेरस के पावन अवसर पर अनुभवी और दक्ष कारीगरों द्वारा गढ़े गए आभूषणों का यह संग्रह पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक शैली का बेजोड़ संगम है। धनतेरस की संध्या पर महालक्ष्मी पूजन का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस शुभ मुहूर्त में निवेश और पूजन की परंपरा को ध्यान में रखते हुए शोरूम पर शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्कों की व्यापक शृंखला उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक गोल्ड, गोल्ड एंटीक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सॉलिटेयर, सिल्वर ज्वेलरी तथा चांदी के उत्कृष्ट बर्तनों (यूटेंसिल्स) की खरीदारी न्यूनतम मेकिंग चार्जेस के विशेष लाभ के साथ कर सकते हैं।

86 वर्षों की शुद्धता की परंपरा और 35 लाख परिवारों का अटूट विश्वास-

डी. पी. ज्वेलर्स पिछले 86 वर्षों से निरंतर अपनी शुद्धता, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहा है। इसी अटूट विश्वास की बदौलत संस्थान ने अब तक 35 लाख से अधिक परिवारों का दिल जीता है। ग्राहकों के लिए यह मात्र एक आभूषण प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि उनके परिवार का एक अभिन्न अंग बन चुका है। कोई भी मांगलिक प्रसंग हो या पारिवारिक उत्सव, आभूषणों की खरीदारी के लिए डी. पी. ज्वेलर्स ही ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। शुद्धता के कड़े मानकों, HUID व BIS हॉलमार्क युक्त गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित डायमंड्स और कीमतों में पूरी पारदर्शिता के चलते आज यह ब्रांड मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 13 प्रमुख शहरों—रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, धार, दाहोद और जबलपुर—में ग्राहकों के बीच सबसे विश्वसनीय नाम बन चुका है।

हर बजट के अनुरूप प्रमाणित आभूषण और ग्राहक संतुष्टि-

शोरूम पर प्रत्येक ग्राहक की व्यक्तिगत पसंद, शैली और बजट को ध्यान में रखकर आभूषणों का चयन कराया जाता है, जहां कुशल प्रतिनिधि पूरी तकनीकी जानकारी और प्रमाणन विवरण के साथ सहयोग करते हैं। धनतेरस के इस शुभ अवसर पर शुद्धता, परंपरा और प्रामाणिकता के साथ खरीदारी करने के लिए सभी शोरूम्स पर ग्राहकों का निरंतर स्वागत किया जा रहा है।

Read Also