कक्षा 8 वीं से 11वीं के छात्र ले सकेंगे भाग, भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी दिशा…

रतलाम/जनवकालत न्यूज। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही करियर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से रतलाम में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शास्त्री नगर स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट’ द्वारा आगामी 24 मई 2026 को वार्षिक “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा” (ATSE) का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा इसे ‘प्रतिभाओं का महाकुंभ’ नाम दिया गया है, जिसमें शहर और आसपास के अंचल से बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेंगे।इन कक्षाओं के विद्यार्थी हो सकेंगे शामिलसंस्थान प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में इस वर्ष कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले (प्रवेशार्थी) विद्यार्थी भाग लेने के पात्र होंगे। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए परीक्षा का सिलेबस उनकी पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित रखा गया है, ताकि उन्हें अलग से किसी विशेष तैयारी की आवश्यकता न पड़े।
परीक्षा का मुख्य उद्देश्य: NEET, JEE और UPSC की नींव मजबूत करना-
इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, JEE, UPSC और अन्य नेशनल लेवल एग्जाम्स के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपनी वर्तमान शैक्षणिक क्षमता और कमियों को पहचान सकेंगे।
पूरी तरह निशुल्क है परीक्षा, मिलेंगे यह विशेष लाभ:
- निशुल्क सहभागिता: इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। यह पूरी तरह निशुल्क है।
- फ्री काउंसलिंग: परीक्षा के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए फ्री करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन सत्र (Guidance Session) आयोजित किया जाएगा।
- विषय चयन में सहायता: अक्सर 10वीं कक्षा के बाद छात्र इस उलझन में रहते हैं कि वे कौन सा विषय (Syllabus/Stream) चुनें। अनुभवी मेंटर्स और एक्सपर्ट टीम द्वारा छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सही विषय चुनने में मदद की जाएगी।
विशेष आकर्षण: स्वअल्पाहार और मार्गदर्शन सत्र-
परीक्षा के समापन के बाद संस्थान परिसर में ही विद्यार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए स्वअल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) की व्यवस्था रहेगी। इसी दौरान एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र भी होगा, जहाँ एक्सपर्ट्स बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, विषय चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति से जुड़े हर महत्वपूर्ण सवाल का सीधा जवाब देंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया-
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। सीटें सीमित होने के कारण संस्थान ने जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
रजिस्ट्रेशन के दो तरीके हैं-
ऑफलाइन: विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित अभ्यास इंस्टीट्यूट के कार्यालय में सीधे जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन: घर बैठे नीचे दिए गए आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक के जरिए भी तुरंत रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है:यहाँ क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1S9YGx9Z2jtUwvsFxsbazExGEVPVzo9g0DpH4cwszWJ11MA/viewform?usp=header
संस्थान का पता एवं संपर्क सूत्र:
स्थान: अभ्यास इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम (म.प्र.)
हेल्पलाइन नंबर: 9664246309, 9799535574
