रतलाम: धूमधाम से निकलेगी भव्य गणेश शाही सवारी, 14 सितंबर को सजेगा 10 दिवसीय गणेश उत्सव…

नासिक ढोल और महाँकाल सवारी बनेगी मुख्य आकर्षण…

1002861714

रतलाम/जनवकालत न्यूज। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाय ग्रुप द्वारा 10 दिवसीय भव्य गणेश उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर 14 सितम्बर को गणेश जी की भव्य प्रतिमा के आगमन पर एक विशाल शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भव्य शाही सवारी 14 सितम्बर को शाम ठीक 6:30 बजे सज्जन मिल से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर नगर पहुँचेगी। चल समारोह के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल से सराबोर रहेगा और श्रद्धालु बप्पा के स्वागत में पुष्पवर्षा करेंगे।

इस बार की शाही सवारी में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं। आयोजन में महाँकाल सवारी, पारंपरिक हाथी पालकी और मनमोहक आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। इसके साथ ही गूंजते नासिक ढोल, सुमधुर बैंड, तोप से होने वाली पुष्पवर्षा और डी.जे. की धुनें शोभायात्रा में विशेष ऊर्जा भरेंगी।

आयोजन समिति शिवाय ग्रुप ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन शाही सवारी में शामिल होने और भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Read Also