न्यू रोड स्थित संस्थान के होनहारों का शहर में निकला भव्य विजय जुलूस, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

रतलाम/जनवकालत न्यूज। शहर के न्यू रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट’ के विद्यार्थियों ने Re-NEET-26 (री-नीट-26) के परीक्षा परिणामों में अपना परचम लहराकर एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। 16 जुलाई की देर रात घोषित हुए नतीजों में संस्थान के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।



300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया क्वालिफाई-
अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान से कुल 325 विद्यार्थियों ने नीट (NEET) की परीक्षा दी थी। इनमें से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ परीक्षा क्वालिफाई की है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया है। विशेष रूप से 15 से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड के साथ ही अपने पहले प्रयास में मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट सुनिश्चित कर ली है।

मार्गदर्शन, सम्मान और भव्य विजय जुलूस-
इस बड़ी कामयाबी के उपलक्ष्य में 18 जुलाई को संस्थान द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी रूपरेखा इस प्रकार रही:

- काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र: सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए आगे की मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने हेतु एक विशेष सत्र रखा गया।
- सम्मान समारोह : संस्थान परिसर में सफल छात्र-छात्राओं को राजस्थानी साफ़ा बांधकर और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
- शहर में निकला विजय जुलूस: सम्मान समारोह के पश्चात् ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ शहर में एक भव्य ‘विजय जुलूस’ निकाला गया।
जुलूस जब शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से गुजरा, तो शहरवासियों और रहवासियों ने इन भावी डॉक्टरों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आमजनों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाइयां दीं और डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत सहित पूरे स्टाफ का अभिनंदन कर उनकी मेहनत को सराहा।
इन विद्यार्थियों ने फहराया सफलता का परचम-
इस वर्ष उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक),
- अर्जुन पाटीदार (581 अंक),
- पुष्कर कनौजिया (564 अंक),
- जयवर्धन सिंह (531 अंक) और
- स्वस्ति पांडे (531 अंक)।
अन्य चयनित होनहार विद्यार्थी-
ईशान रोमडे, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, शेज़ान उस्ता, जया मालवीय, प्रेमलता पंवार, दीक्षा कुशवाह, जया चारेल, दीपेंद्र परिहार, आदित्य चौहान, महेश सूर्यवंशी, सलोनी माहोर, करन मैडा, अक्षरा डावर, नेहा परमार, दिशा सिसोदिया, आयुष चारेल, गोल्डी यादव, सागर मैडा, तनवीर सिंह सोलंकी, सेवांराम डामोर, राहुल निनामा, योगेश मैडा, मनीषा निनामा, लक्ष्मी निनामा, सिद्धार्थ चारेल, महेश भूरिया, सुरेश मुनिया, अभिनय मैडा, प्रियंका सोलंकी, नीलेश डाबी, अवनी वर्मा, लकी परमार, धीरज यादव, रोहित बामनिया, ट्विंकल बोरासी, योगेंद्र कटारा, पायल कटारा, शुभम डामर, अर्पिता निनामा, रानू निनामा, पायल डाबी, सानिया वर्मा, रिंकू बामनिया, सुनील कटारा, कांतिलाल गरवाल, इंद्रा निनामा, पूनम डोडियार, अंकिता सिंगाड़, राजेश चौहान, दिनेश अमलियार, मनीषा निनामा, पायल डिंडोर, रोहित निनामा, राहुल गणावा, सुरेश बामनिया, भावेश डाबी, विशाल निनामा, एस्तर बारिया, सचिन मुनिया, विनय मावी, तानिया बिलवाल, दिव्या डेंडोर, कृष्णा कलाम, सुखराम सिंगाड़, पंकज डामर, अजय मैडा, अनीशा मैडा, गोलू मेड़ा, राजेश बारिया, अंजू डामर, रितेश डामोर, अनिल निनामा, पूजा मैडा, माया भूरिया, सुब्रता सोलंकी, चंदन चौहान, अशोक मावी, अतुलपाल चरपोटा, प्रियंका मैडा, आकाश डामर, अरशान अली और सुनील डामर सहित अन्य कई विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम के अंत में पूरे अभ्यास परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस शुभ अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ का मुंह मीठा करवाकर खुशियाँ बांटी गईं।
