समग्र शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में संपन्न

samagra shikshak sangh copy

रतलाम |

समग्र शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 07 जुलाई 2018 को भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमे शिक्षक संवर्ग की अनेक समस्याओ एवं मध्यप्रदेश शासन के शिक्षक हित में निर्णय करवाये जाने हेतु अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमे मुख्य रुप से शिक्षक संवर्ग को पद नाम दिये जाने की मांग रखी गई इसके साथ ही अर्जित अवकाश नगदी करण के आदेश शीघ्र पारित किये जाने और क्रमोन्नत वेतनमान 10, 20 और 30 वर्ष के मान से शिक्षक संवर्ग को इसका लाभ दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवेशन में समग्र शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन प्रांताध्यक्ष सुरेशचन्द्र दुबे के द्वारा किया गया, जिसमे रतलाम जिले को प्रांतीय नेतृत्व में जयराज सिंह देवड़ा को प्रांतीय सचिव एवं कमल सिंह सोलंकी को प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष का दायित्व यथावत रखते हुए वर्तमान में कार्यरत जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान को जिले की बागडोर सौंपी गई और अपेक्षा की गई कि आपके नेतृत्व में समग्र शिक्षक संघ और तीव्रतरगति से शिक्षक हित में कार्य करेगा। रतलाम जिले के जुझारु साथियों को जो दायित्व सौंपा गया है, उससे रतलाम जिले के रुपसिंह सिसौदिया, अनोखीलाल बसेर, डी के जोशी, सुरेखा देवराज, मुकेश राठौर, निर्मला डागी, स्वतंत्र कुमार दसोत्तर, बद्रीलाल पाटील, शांतीलाल मोगरा, राजेन्द्र सोनी आदि ने प्रांता अध्यक्ष का आभार मानते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Read Also