कलेक्टर द्वारा गठित 36 मेडिकल मोबाइल यूनिट जरूरत पड़ने पर घर पहुंचकर दवाई व डॉक्टर उपलब्ध कराएगी

रतलाम।(जनवकालत न्यूज़ ) प्रकाश तंवर
कोरोनावायरस से बचाव के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले 36 मेडिकल मोबाइल यूनिट बनाई गई है जो अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार घरों तक दवाई आदि वितरण करवाएगी आवश्यकता होने पर मोबाइल यूनिट में सम्मिलित डॉक्टर घर तक भी जाकर विजिट करेगा। प्रत्येक मोबाइल यूनिट में एक डॉक्टर 2 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा एक जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा गुरुवार को मोबाइल यूनिट में सम्मिलित अधिकारियों कर्मचारियों को उनके कार्य के बारे में जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए।

Read Also