एबीवीपी का तिरंगा अभियान पहुंच रहा घर-घर

रतलाम। नगेन्द्र सिंह झाला

परम सद्गुरु तोतापुरी जी महाराज के आशीर्वाद का फल था कि नरेंद्र को सद्गुरु रूप में रामकृष्ण परमहंस मिले। जिन्होंने नरेंद्र से विवेकानंद बना दिया। यह वह विवेकानंद है जो शौर्यवान है, विद्वान हैं, जिनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व अंदर से बाहर से एक समान है, और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे महामानव संत प्रवर को अपना आदर्श मानती है, जो सदैव जीवनपर्यंत अनुशासित रहे। आज देश के नौजवान युवा पीढ़ी को विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है तभी हमारे युवा स्वविवेक  से देश की प्रगति के लिए आगे आ पाएंगे वर्तमान में कुछ मुट्ठी भर नेता देश की युवा तरुणाई को बरगलाने में लगे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को ऊर्जा दे रहे हैं।   रतलाम नगर के पटरी पार क्षेत्र जवाहर नगर कस्तूरबा नगर अलकापुरी में एबीवीपी सदस्य एवं सदस्य सदस्य हैं आम जन को आजादी उत्सुकता पूर्वक मनाने का संदेश दे रहे हैं, साथ ही तिरंगा ध्वज वितरण कर रहे हैं। उपरोक्त राष्ट्रीय अभियान में कृष्णा डिंडोर, सलोनी सोनी,  जयश जाजोरिया, चार्मी राजपूत, सुरभि रावल, रुपेश बोखा, सुभाष योगी, राजू चौधरी, राजकुमार भाटी, अंशुल जैन सहित देशभक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, तथा नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाने का पैगाम दे रहे हैं।

Read Also