‘अवतार 2’ के निर्देशक जेम्स कैमरून ने RRR की तारीफ कर पत्नी सूजी को दी सलाह, राजामौली हुए गदगद

जनवकालत न्यूज़ |

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इन दिनों कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब जीता था। अब इस फिल्म ने सफलता की एक और इबारत लिख दी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। इतनी उपलब्धियों के बाद अवतार द वे ऑफ ते निर्देशक जेम्स कैमरून ने स्टारकास्ट की तारीफ की है।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.27.48 PM

फोटो सोशल मीडिया

जेम्स कैमरून के मुंह से तरीफ सुनकर आरआरआर के स्टारकास्ट समेत मेकर्स भी काफी खुश नजर आए। अवॉर्ड के बाद राजामौली को जेम्स कैमरून से मिलने का भी मौका मिला। कैमरून ने आरआरआर की तारीफ भी की। अब अपनी इसी खुशी को राजामौली ने ट्विटर पर साझा भी किया है। राजामौली ने कहा कि इस वक्त वह सातवें आसमान पर हैं। डायरेक्टर ने ट्वीट किया, ‘महान डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने आरआरआर देखी…उन्हें यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी को भी इसे देखने की सलाह दी और उनके साथ फिल्म को दोबारा देखा’।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.20.51 PM

फोटो सोशल मीडिया

आलिया भट्ट भी हुई खुश

इतनी खुशी के बाद आलिया भट्ट कहां चुप रहने वाली थीं। वह टीम के साथ जश्न में तो शामिल नहीं हो पा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। वह इस फिल्म को मिलने वाली तारीफ पर लगातार प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। आलिया भट्ट ने जेम्स कैमरून द्वारा की गई तारीफ का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘उफ्फ्फ्फ, क्या शानदार सुबह है’।

WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.10.38 PM

फोटो सोशल मीडिया

WhatsApp Image 2023 01 16 at 7.10.38 PM 1

फोटो सोशल मीडिया

Read Also