पुलिस की सजगता तथा तत्समय मेडिकल जाँच होने से स्वस्थ है दिल्ली से रतलाम आए 10 व्यक्ति

रतलाम। जनवकालत न्यूज़

 दिल्ली जमात में शामिल 10 व्यक्ति जिनमें पांच महिला तथा पांच पुरुष है सभी वारंगल तेलंगाना के निवासी है, जो रतलाम शहर में विगत 15 मार्च को आए थे। उनके आने की प्राथमिक सूचना पुलिस की जिला विशेष शाखा को तत्समय ही प्राप्त होने पर मेडिकल जांच कराई गई थी, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए थे। तहसीलदार रतलाम शहर श्री गोपाल सोनी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में निरंतर फॉलोअप भी टीम के द्वारा किया गया। 2 अप्रैल 2020 को पुनः उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। जमात में शामिल लोगों के संबंध में सघन जांच के निर्देश प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों को शासकीय मेडिकल जांच रतलाम में क्वॉरेंटाइन किया गया है।

Read Also