माँ पद्मावती मंदिर पर चल रहा रंगारंग गरबा रास

PicsArt 10 01 10.21.32रतलाम। प्रकाश तंवर

माँ पद्मावती मंदिर समिति एवं जवाहर स्पोर्टस कलब के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन जवाहर नगर स्थित माँ पद्मावती मंदिर चारबत्ती परिसर में महाआरती व गरबारास के साथ किया जा रहा है। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई हैं। रंगारंग गरबारास के दुसरे दिन मां पद्मावती की आरती मुख्य अतिथि नगर के लोकप्रिय नेता पुर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, रा. सा. जनवकालत अखबार के संस्थापक सम्पादक राजेश झाला ए. रज़ाक, समाजसेवी भगवतीलाल शर्मा गुरु द्वारा की गई । अथितियो का स्वागत गरबा रास संयोजक राजीव रावत, अध्यक्ष महेंद्र पोरवाल, सुजीत उपाध्याय, ईश्वर बाबा, जगदीश सूर्यवंशी, मोना भरकुंदिया, अभिमन्यु सिंह राठौर, गौरव रावत, योगेश वर्मा, यश कछावा, मदन डेरोलिया, हिमांशु धवन, मयंक धवन, हंशु राठौड़, कृष्णा रावत, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती नंदा रावत, श्रीमती कमलेश चौहान,श्रीमती राजकुमारी डूंगावत, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,श्रीमती साधना नकुम, श्रीमती सुमन राठौर, श्रीमती हँसा राठौड़ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता के भक्त उपस्थित रहे। आरती के पश्चात बड़ी संख्या में बालिकाओं और माताओ ने गरबा रास कर माँ  की भक्ति की।

Read Also