हादसे ने खत्म किये सारे अरमान…संविदा शिक्षक बनने की चाहत “मनीष” की अधुरी ही रह गयी

1 24

झाबुआ। इकबाल हुसैन

संविदा शिक्षक बनने की चाहत मे वह घर से बाइक पर अपने दोस्त के साथ निकला तो था उम्मीदें लेकर लेकिन अफसोस की संविदा परीक्षा देने के पहले ही वह एक हादसे का शिकार होकर काल का गाल मे संमा गया .. दरअसल झाबुआ जिले के भगोर गांव का रहने वाला “मनीष पिता जामसिह मैरावत” वह अभागा युवक है जो उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद अपने जीवन मे स्थायित्व के लिए मध्यप्रदेश मे संविदा शिक्षक वग॔-1 बनना चाहता था .. आगामी 1 फरवरी को इंदोर के एक परीक्षा केंद्र पर मनीष को परीक्षा देना थी ओर मनीष 26 जनवरी को शाम को अपने तीन दोस्तो के साथ दो बाइक पर इंदोर के लिए यह सोचकर रवाना हुआ कि प्रवेश पत्र पहले हासिल कर लेगा लेकिन इंदोर पहुंचने के पहले ही” धार जिले के पीथमपुर मे मनीष मैरावत की बाइक एक मारुती वैन से टकरा गयी .. हादसे मे मनीष की मोके पर ही मोत हो गयी जबकि उसकी बाइक पर पीछे बैठा प्रकाश नायक निवासी भगोर घायल हो गया । मृतक मुकेश की पत्नी ओर दो बच्चे है ..इस हादसे के बाद भगोर मे हर कोई मातम मे है मनीष के पिता जामसिंह सरकारी शिक्षक है ओर अपने बेटे मनीष को उन्होंने बडी उम्मीदों के साथ बाहर ही बडे शहरो मे पढाया था ।

Read Also