रेलवे डॉट की पुल पर चेतावनी बोर्ड लगाएं- सांसद प्रतिनिधि झालानी….

रतलाम|

सांसद कांतिलाल भूरिया के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश झालानी शहर अध्यक्ष विनोद मामा एवं कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने रेल डॉट की पुल क्षतिग्रस्त  हिस्से का मौका मुआयना किया, तथा मरम्मत प्लास्टर के लिए डीआरएम सुनकर से निवेदन किया उक्त पुल का बार बार क्षतिग्रस्त होना जनसाधारण में संदेह पैदा कर सुरक्षा के प्रति भय का वातावरण पैदा होना है| भविष्य में किसी भी प्रकार की जन-धन हानि ना हो, इसके लिए डांट की पुल की संपूर्ण जांच परख उच्च स्तर के रेल इंजीनियर या अन्य  यंत्रियों से करवा कर, सुरक्षित यातायात सुगम करवाएं| झालानी एवं मामा ने श्री सुनकर का ध्यान दिलाया कि नगर के नागरिकों को यात्रा वाहन सावधानी पूर्वक निकालने हेतु सूचना-पट्ट लगवाया जावे |

Read Also