रतलाम में “एक दिन मां के नाम” भव्य समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान…

WhatsApp Image 2026 10 26 at 8.49.10 PM

रतलाम/जनवकालत न्यूज़। चौहान कर्णधार परिवार (नामली-रतलाम) द्वारा वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के सहयोग से पूज्य माताजी स्वर्गीय कमलाबाई चौहान की तेरहवीं पुण्य स्मृति में “एक दिन मां के नाम” गरिमामय कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन पोलो ग्राउंड के सामने स्थित जन चेतना परिषद संस्था द्वारा संचालित बधिर एवं मंद बुद्धि दिव्यांग माध्यमिक विद्यालय (मांटेसरी स्कूल परिसर), रतलाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे भक्तिमय वातावरण में दीप प्रज्वलन एवं गीत-संगीत व भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बौद्धिक प्रमुख वीरेंद्र कुमार पाटीदार ने की। विशेष अतिथि के रूप में मांगीलाल पंडित, किशोर कुमार मंडोरा, जन चेतना परिषद संस्था के अशोक चाष्टा एवं इंदौर से पधारीं ब्रह्माकुमारी अन्नपूर्णा बहन मंचासीन रहीं। अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत संबोधन बाबूलाल कर्णधार द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम का गरिमामय व सफल संचालन ब्रह्माकुमारी मनोरमा बहन ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारतीय मजदूर संघ एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र से वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश मंत्री व पूर्व बीएमएस जिला सचिव दिलीप मेहता को सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता जगत से दैनिक नई दुनिया के विवेक बाफना को कलम के माध्यम से समाज सेवा के लिए मंच से नवाजा गया। कर्मचारी सेवा एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी का सम्मान हुआ। साहित्य के क्षेत्र में गीतकार व कवि हरिशंकर भटनागर को उनके रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आध्यात्मिक व ईश्वरीय सेवा के क्षेत्र में 50 वर्षों की निरंतर साधना व सेवा के लिए बगदीराम परमार एवं श्रीमती राधा राठौड़ (रतलाम) का वंदन किया गया, साथ ही उत्कृष्ट ईश्वरीय सेवा के लिए ललित केशवानी तथा राजेश मोडिया को सम्मानित किया गया। गौ सेवा के क्षेत्र में गोपाल गौ सेवा समिति बरोडा-नामली के अध्यक्ष मांगूसिंह चौहान को उनकी सेवा भावना के लिए सम्मान मिला।

राजनीतिक व जनसेवा के क्षेत्र से नगर पंचायत नामली की अध्यक्ष श्रीमती अनिता रजनीश परिहार एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा श्री नाथ योगी को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा सेवा भारती से अनुज छाजेड़ एवं खेल जगत से अनिल पंडित (रतलाम) को खेल व सामाजिक सरोकारों में विशेष योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 25 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।गीत-संगीत एवं भजनों की सुंदर प्रस्तुति सुरेंद्र तिवारी, दुर्गेश सिरोलिया, श्रीमति सीमा सिरोलिया एवं गुप्ता जी द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चौहान कर्णधार परिवार की ओर से बाबूलाल कर्णधार (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम एवं सचिव, गोपाल गौशाला समिति नामली) तथा डॉ. भारतसिंह चौहान (सह संपादक, जन वकालत मीडिया समूह, रतलाम एवं पूर्व जिलाध्यक्ष म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ) सहित समस्त परिवारजनों ने सभी का वंदन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभाओं एवं नागरिकों का आभार सुरेश चौहान (पूर्व पार्षद, नगर पंचायत परिषद नामली) ने व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेहपूर्ण सहभोज का आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों व परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

Read Also