जन वकालत न्यूज /हैदराबाद।
भारत ने हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह वनडे में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। शुभमन के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पांड्या ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। विराट कोहली आठ और ईशान किशन पांच रन बनाकर आउट हुए।
![IND vs NZ : शुभमन गिल ने तीन छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा किया, न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य 1 20230118 173701](https://janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2023/01/20230118_173701.jpg)
![IND vs NZ : शुभमन गिल ने तीन छक्के लगाकर दोहरा शतक पूरा किया, न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य 2 Screenshot 20230118 173135 Chrome](https://janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2023/01/Screenshot_20230118-173135_Chrome.jpg)
शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। गिल ने मात्र 145 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ते हुए कारनामा अपने नाम किया है।
![](https://www.janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Picsart_23-11-29_23-59-21-173-e1702146018719.jpg)
https://twitter.com/janvakalat/status/1615689740220792834?t=Wk2_XwWGq2YREd-yj8yokg&s=19
![](https://www.janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2024/05/nEWS-pORTAL.jpg)