म.प्र. वक्फ बोर्ड सीईओ हसरूद्दीन शेख दो दिवसीय रतलाम जिले के दौरे पर, जिले की वक्फ सम्पत्तियो का किया निरीक्षण….

रतलाम। जनवकालत न्यूज़

IMG20210829110909 01
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शेख हसरुद्दीन ने रतलाम जिले का दो दिवसीय शासकीय दौरा कर जिलेभर की वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष इफ्तेखार पठान ने जावरा स्थित हुसैन टेकरी शरीफ व अन्य वक्फ की विवादित संपत्तियों का स्थल निरीक्षण सीईओ शेख हसरूद्दीन साहब को करवाया। रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला वक्फ बोर्ड कोषाध्यक्ष राजेश झाला ए. रज़ाक, अल्पसंख्यक नेतागणों ने मस्जिद, कब्रस्तान, दरगाह शरीफ, तथा बोहरा समाज द्वारा निर्माणाधीन भवन एवं वक्फ जमीनों की वास्तविकता से वक्फ सीईओ को अवगत करवाया, साथ ही रतलाम विधायक चेतन कश्यप एवं रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर से भी सीईओ श्री शेख ने मुलाकात की।

https://youtu.be/NbyFpq_E3I8

Read Also