जनवकालत न्यूज/ रतलाम। विगत समय में कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई सीटों पर जमकर विरोध शुरू हो गया था। विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश में चौथी सूची जारी कर जावरा सहित 4 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी में जावरा विधानसभा में सीधी टक्कर होगी। वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट मिलने से अब मौजूदा विधायक राजेंद्र पांडे के लिए भी राह आसान नहीं होगी और उनके लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
कांग्रेस ने सुमावली में कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया है।
![MP Election Breking : कांग्रेस ने जावरा सहित 3 सीटों पर बदले प्रत्याक्षी, राजेंद्र पांडेय की मुश्किलें बड़ी 1 Screenshot 20231025 124548 Samsung Internet](https://janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231025-124548_Samsung-Internet.jpg)
![](https://www.janvakalatnews.com/wp-content/uploads/2024/05/nEWS-pORTAL.jpg)